Science News: वैज्ञानिकों ने इस साल की शुरुआत में बताया था कि उन्हें यूरेनस की परिक्रमा करने वाले 27 चंद्रमाओं में से 2 की सतहों के नीचे सक्रिय महासागरों के होने की संभावना मिली है. इन समंदरों में हैरान कर देने वाली चीजों का पता लगा है, यानी यहां एलियंस की उपस्थिति की संभावना बताई गई है. प्रमुख वैज्ञानिक मिशेल डौघर्टी का दावा है कि बृहस्पति के ठंडे चंद्रमाओं में से किसी एक पर जीवन की संभावना है, अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह आश्चर्यजनक होगा.